JAC 12th Result 2025: Jharkhand Board Class 12 Result Date, Direct Link & How to Check @jacresults.com

नमस्कार दोस्तों, झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम 2025 को लेकर छात्रों और अभिभावकों में उत्सुकता बढ़ रही है। यदि आप भी इस साल की परीक्षा में शामिल हुए हैं, तो यह लेख आपके लिए महत्वपूर्ण है। यहां हम रिजल्ट की अपेक्षित तिथि, उसे चेक करने का सही तरीका और आवश्यक जानकारी ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़े।

JAC 12th Result 2025-Overview

Name of ArticleJAC 12th Result 2025
Board NameJharkhand Academic Council (JAC)
CategoryResult
StateJharkhand
Class12th
Exam Date11 February – 04 March 2025
Exam ModeOffline
Result DateLast Week of April 2025
Result ModeOnline
Official Websitehttps://jacresults.com/

JAC 12th Result 2025 Latest Update

झारखंड बोर्ड ने वर्ष 2025 की कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 11 फरवरी से 4 मार्च तक सफलतापूर्वक आयोजित की थीं। परीक्षा समाप्त होने के बाद, उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मूल्यांकन प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। अब छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं।

JAC 12th Result 2025
JAC 12th Result 2025

JAC 12th Result 2025 जारी होने की संभावित तिथि

पिछले वर्षों के रुझानों के आधार पर, झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट अप्रैल 2025 के अंतिम सप्ताह में घोषित किया जा सकता है। अनुमान है कि 25 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच परिणाम ऑनलाइन प्रकाशित होगा। हालांकि, अधिकारिक पुष्टि के लिए छात्रों को बोर्ड की वेबसाइट या स्थानीय समाचार स्रोतों पर नजर रखनी चाहिए।

JAC 12th Result 2025: रिजल्ट में क्या शामिल होगा?

रिजल्ट घोषित होने पर, छात्र निम्नलिखित विवरण अपने स्कोरकार्ड में देख सकेंगे:

  • छात्र का पूरा नाम
  • रोल नंबर और रोल कोड
  • माता-पिता का नाम
  • स्कूल का नाम और कोड
  • विषयवार सैद्धांतिक, प्रायोगिक और कुल अंक
  • परिणाम स्थिति (पास/फेल)
  • कुल प्रतिशत और डिवीजन

JAC 12th परीक्षा 2025 में Passing Marks

झारखंड बोर्ड के नियमानुसार, छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। सैद्धांतिक परीक्षा में 70 अंकों में से कम से कम 23 और प्रायोगिक (यदि लागू हो) में 30 में से 9 अंक लाना आवश्यक है। कुल मिलाकर, सभी विषयों में सम्मिलित रूप से 33% अंक प्राप्त करने वाले छात्र ही पास माने जाएंगे।

Jharkhand Board 12th Result 2025 का रिजल्ट कैसे चेक करें?

रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र नीचे बताए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले, झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाएं।
  • होमपेज पर “Annual Intermediate Examination 2025 Result” का विकल्प दिखाई देगा।
  • इस लिंक पर क्लिक करने के बाद, एक नए पेज पर रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें।

JAC 12th Result 2025

  • सबमिट बटन दबाते ही स्क्रीन पर परिणाम प्रदर्शित हो जाएगा।
  • सलाह दी जाती है कि रिजल्ट डाउनलोड करके प्रिंट आउट संभाल कर रखें।

महत्वपूर्ण लिंक्स

  • JAC 12वीं रिजल्ट 2025 चेक करें: jacresults.com
  • झारखंड बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट: jac.jharkhand.gov.in

नोट: रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट पर भीड़ बढ़ सकती है। ऐसे में, यदि पेज लोड न हो तो कुछ समय बाद कोशिश करें या SMS सर्विस का उपयोग करें। अधिकारिक अपडेट के लिए स्कूल प्रशासन से भी संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Comment